लाइव न्यूज़ :

‘मादक पदार्थ तस्कर’ से संबंध जोड़ने के लिए मलिक माफी मांगे : अमृता फडणवीस

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उनकी कुछ तस्वीरें ट्वीट कर उनका संपर्क मादक पदार्थ तस्कर से जोड़ने की कोशिश करने पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें माफी मांगने को कहा है।

नोटिस में उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता मलिक 48 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी मांगे और ‘मानहानि वाले ट्वीट’ हटाएं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 499 (मानहानि) की कार्रवाई शुरू की जाएगी और क्षतिपूर्ति के लिए भी दीवानी वाद दायर किया जाएगा।’’

‘परिणाम लॉ एसोसिएट्स’ के जरिये भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि मलिक ने अमृता फडणवीस और उनके परिवार की छवि धूमिल की है। इसका मकसद यह प्रस्तुत करने और संदेश देने का था कि हमारे मुवक्किल का संबंध मादक पदार्थ तस्करों से है, खासतौर पर हमारे मुवक्किल की तस्वीर साझा करके।

नोटिस में दावा किया गया है कि राकांपा नेता ने संवाददाता सम्मेलन कर ‘सस्ती राजनीति’’ करने और लोगों का ध्यान महाराष्ट्र की सरकार के कुशासन और केंद्रीय एजेंसी द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से भटकाने के लिए ‘‘झूठे और आधारहीन’’ आरोप लगाए।

नोटिस में कहा गया कि मलिक ने जो तस्वीर ट्विटर पर साझा की वह चार साल पहले मुंबई में नदी संरक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम की थी, जिसका आयोजन ‘रिवर मार्च’ नामक समूह ने किया था। तस्वीर में जो कथित मादक पदार्थ तस्कर अमृता के साथ दिख रहा है उसे रिवर मार्च ने बुलाया था और अमृता व उनके परिवार से उसका कोई संबंध नहीं है।

गौरतलब है कि मलिक ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर जाली नोट मामले को दबाने और भ्रष्ट पृष्ठभूमि के लोगों को सरकार में जगह देने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता ने भी मलिक के परिवार पर वर्ष 1993 के सिलसिलेवार धमाके के दो दोषियों के साथ संदिग्ध भूमि सौदा करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव