लाइव न्यूज़ :

मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, चुनावी राजनीति में आने के दिए संकेत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2018 12:42 IST

Malegaon Bomb Blast: मालेगांव ब्लास्ट की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिनों' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने एक नए आगाज का संकेत भी दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी: मालेगांव ब्लास्ट की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिनों' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने एक नए आगाज का संकेत भी दिया है। साध्वी ने कहा है कि वह भी राजनीति से जुड़ना चाहेंगी, बशर्ते यदि उनसे ऐसा करने को कहा जाए। इतना ही नहीं खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालने की यूपीए सरकार की साजिश थी। 

 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था। इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो  गई थी साथ ही 80 लोग इस घटना में  घायल भी हुए थे। जिसके बाद साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 2017 में बॉम्बे हाई कोर्ट से 9 साल बाद जेल रहने के बाद  जमानत मिली थी। इस दौरान साध्वी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।

वहीं, साध्वी ने पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया था। ऐसे में अब राजनीति की तरफ रुख करने की बात कह कर  कई सवालों को भी जन्म दिया है। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी साध्वी के ऊपर दांव खेल सकती है। फिलहाल उनके इस बयान के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारतMalegaon Blast case: मुंबई स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी, पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील