लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए नर चीते की हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2023 22:46 IST

वन अधिकारी ने कहा, “एक और चीता, उदय, जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था, कुनो नेशनल पार्क में बीमार पाए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।”

Open in App
ठळक मुद्देजहां शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान चीते की मौत हो गईरविवार सुबह वन विभाग की टीम ने देखा कि चीता की तबीयत खराब लग रही हैइसके बाद जानवर को ट्रैंकुलाइज कर मेडिकल सेंटर लाया गया

भोपाल: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक और चीते की मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने मौत की पुष्टि की और कहा कि उदय नाम के नर चीते की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन अधिकारी ने कहा, “एक और चीता, उदय, जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था, कुनो नेशनल पार्क में बीमार पाए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।”

रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने देखा कि चीता की तबीयत खराब लग रही है। इसके बाद जानवर को ट्रैंकुलाइज कर मेडिकल सेंटर लाया गया। शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान चीते की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की टीम कल पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरे पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी। उदय को इसी साल 18 फरवरी को 11 अन्य चीतों के साथ दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था।

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की यह दूसरी मौत है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से बीस चीते लाए गए थे। नामीबिया से पिछले साल कूनो नेशनल पार्क में लाए गए आठ चीतों में से एक साशा की मार्च में मौत हो गई थी। रविवार को दूसरी चीता की मौत के साथ ही यह संख्या घटकर 18 रह गई है। 

टॅग्स :Madhya PradeshSouth Africa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो