लाइव न्यूज़ :

पीएसए संयंत्र 31 अगस्त तक शुरू करना सुनिश्चित करें: दिल्ली के उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 31 अगस्त तक सभी पीएसए संयंत्रों को चालू करना सुनिश्चित करने और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने को कहा।

बैजल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोविड की स्थिति और भविष्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिल्ली के सभी बाजारों में लक्षित जांच करने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और स्वास्थ्य), संभागीय आयुक्त, सचिव (स्वास्थ्य), एमडी-डीएमआरसी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘भविष्य में कोविड मामलों में किसी भी वृद्धि को प्रभावी ढंग से कम करने और प्रबंधित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 31 अगस्त तक सभी पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सार्बप्शन) संयंत्रों, तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन भंडारण टैंक और क्रायोजेनिक बॉटलिंग संयंत्रों को चालू करने और कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस से संबंधित दवाओं के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई।’’

बैजल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड​​​​-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों द्वारा समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।’’

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को वायरस के नये मामले बढ़ने पर विभिन्न कदमों के लिए क्रमबद्ध कार्ययोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी।

उन्होंने दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार के कथित उल्लंघन पर भी चिंता व्यक्त की।

बयान में कहा गया है कि डिविजनल कमिश्नर, दिल्ली पुलिस और एमडी, डीएमआरसी को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल