लाइव न्यूज़ :

सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, महिला नक्सली समेत 2 ढेर

By भाषा | Updated: December 19, 2019 20:33 IST

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगनमड़गु गांव के पास जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों को चिंतागुफा, बुरकापाल और भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त में रवाना किया गया था।कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगनमड़गु गांव के पास जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों को चिंतागुफा, बुरकापाल और भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी।

जानकारी के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त में रवाना किया गया था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘जब डीआरजी का एक दल सिंगनमड़गु और केडवाल गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, रायफल और एक नक्सली बैग बरामद किया गया।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब डीआरजी और एसटीएफ का अन्य दल पास के छोटे केडवाल गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने वहां भी पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़भूपेश बघेलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील