लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा विवाद: गलवान घाटी के मुद्दे पर भारत-चीन में मेजर जनरल स्तर की होगी वार्ता

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 10:37 IST

सोमवार रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए जबकि चीन के भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमेजर जनरल-रैंक वार्ता इससे पहले 10 जून को गलवान घाटी क्षेत्र में पेट्रोलिंग पॉइंट 14 पर हुई थीगलवान घाटी में झड़प के बाद भारतीय थल सेना, नौसेना, वायु सेना ने चौकसी बढ़ा दी है

लद्दाख के गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प के मुद्दे पर कुछ ही देर में भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की वार्ता होगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से दी है। लद्दाख के कुछ इलाकों में 5 मई से चीनी सैनिकों ने भारी जमावड़ा लगाया हुआ है। इससे पहले 6 जून को शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें लेह स्थित 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीनी पक्ष से कमांडर मेजर जनरल लिऊ लिन के बीच बातचीत हुई थी।

भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प के मद्देनजर चीन के साथ लगी करीब 3,500 किलोमीटर की सीमा पर भारतीय थल सेना और वायु सेना के अग्रिम मोर्चे पर स्थित ठिकानों हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी सतर्कता बढ़ा देने को कहा गया है, जहां चीनी नौसेना की नियमित तौर पर गतिविधियां होती हैं। 

सूत्रों ने बताया कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उच्च स्तरीय बैठक के बाद तीनों बलों के लिए अलर्ट का स्तर बढ़ाने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी ठिकानों और टुकड़ियों के लिए सेना पहले ही अतिरिक्त जवानों को भेज चुकी है। 

सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र बल चीनी सेना की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का दृढ़ता के साथ जवाब देंगे। इस दौरान, दोनों सेनाओं के मेजर जनरल स्तर की वार्ता का एक और दौर हुआ, जिस दौरान गतिरोध वाले बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच एक समझौते को लागू करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडियाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन