लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुहर्रम का "ताजिया" निकालते समय हुआ बड़ा हादसा, हाई-टेंशन तार के चपेट में आने से 2 लोगों की हुई मौत-52 घायल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 30, 2023 09:32 IST

मामले में बोलते हुए अमरोहा के जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार त्यागी ने कहा है कि जितनी ऊंचाई वाली "ताजिया" की इजाजत दी गई थी वह इतनी नहीं थी, बल्कि इस "ताजिया" की ऊंचाई काफी ज्यादा थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के अमरोहा में मुहर्रम का "ताजिया" निकालते समय बड़ा हादसा हो गया है।इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 52 लोग घायल हुए है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को दुर्घटना के बाद भागते हुए देखा गया है।

लखनऊ:  यूपी के अमरोहा में मुहर्रम का "ताजिया" निकाले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए है। दरअसल, अमरोहा के डिडौली इलाके से एक "ताजिया" निकल रहा था जिसमें कई लोग शामिल थे। 

इस दौरान "ताजिया" में लगे म्यूजिक सिस्टम हाई-टेंशन तारों की चपेट में आ गया जिससे बिजली लगने से दो लोग मर गए है। इस हादसे में 52 अन्य लोग घायल भी हुए है। घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह ने कहा है कि यह घटना डिडोली पुलिस थाना क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में हुई है। हादसे पर बोलते हुए लंगेह ने कहा है कि "ताजिया" की ऊंचाई लगभग 25 फीट थी और हाई-टेंशन तार 35 फीट की ऊंचाई पर स्थित था, ऐसे में "ताजिया" और हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने से यह दुर्घटना घटी है। 

बता दें कि मृतकों की पहचान शानू (35) और ओवैस (13) के रूप में हुई है। लंगेह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने आगे यह भी कहा कि घायलों में से तीन-चार लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है, जबकि 26 लोगों को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बाकी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें भी जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

इतनी ऊंचाई वाली "ताजिया" निकालने की इजाजत नहीं थी

मामले में बोलते हुए अमरोहा के जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार त्यागी ने कहा है कि यह हादसा "ताजिया" में लगे लाउडस्पीकर और उस पर लगी एक रॉड के कारण हुई है। जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा है कि लोगों को 12 फीट की ऊंचाई वाले "ताजिया" बनाने की इजाजत दी गई थी लेकिन इस "ताजिया" का ऊंचाई 20 से 22 फीट थी। 

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह पता लग रहा है कि यह हादसे बिजली लगने के कारण हुई है। हालांकि मामले की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमरोहामुहर्रमवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?