लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड ने विकसित की उपग्रह-आधारित रियल टाइम एयरक्राफ्ट ट्रैकिंग प्रणाली- एयर मार्शल विभास पांडे

By फहीम ख़ान | Updated: July 20, 2023 20:37 IST

Open in App

नागपुर एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मेंटेनेंस कमांड, एयर मार्शल विभास पांडे ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमांड ने एक उपग्रह-आधारित रियल टाइम एयरक्राफ्ट ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है।

जिसके माध्यम से किसी भी विमान के स्थान के बारे में रियल टाइम जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. गुरुवार को यहां वायुसेना नगर में स्थित मेंटेनेंस कमांड के मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में लंबित अंतिम परीक्षण समाप्त होते ही विमान ट्रैकिंग प्रणाली लागू कर दी जाएगी. वायु सेना के मेंटेनेंस कमान के तत्वावधान में बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) में से एक ने स्वदेशी रूप से एक रियल टाइम एयरक्राफ्ट ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है, जिसमें वायु सेना हर 30 सेकंड में उड़ान भर रहे विमान के स्थान के संबंध में अपडेट प्राप्त कर सकती है।

 ट्रैकिंग प्रणाली उपग्रह आधारित है और किसी विमान के मार्ग को ट्रैक कर सकती है.एयरक्राफ्ट ट्रैकिंग प्रणाली का अंतिम परीक्षण पूर्वी क्षेत्र में लंबित है और एक बार यह पूरा हो जाने के बाद सभी विमानों में इसे लागू किया जाएगा.

अन्य क्षेत्रों में इसे लेकर परीक्षण समाप्त हो गए हैं.एयर मार्शल विभास पांडे ने भारतीय वायुसेना की मेटेंनेंस और संचालन तैयारियों को बढ़ाने में मेटेंनेंस कमान के विभिन्न कदमों और पहलों के बारे में भी इस समय बात की. उन्होंने बताया कि वायुसेना हर कदम पर पहले के मुकाबले ज्यादा आत्मनिर्भर होती जा रही है.

आने वाले समय में इसके उदाहरण देखने को मिलेंगे. इस समय मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय में एयर मार्शल (एसएमएसओ) वी. के. गर्ग, एयर वाइस मार्शल (एसएएएसओ-4) वी. एस. चौधरी, एयर वाइस मार्शल (एओएलएम) संदीप रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

टॅग्स :Air Forceभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?