लाइव न्यूज़ :

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी में डिंपल को मिला चाचा शिवपाल का साथ!, पूर्व मंत्री ने कहा-जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने, उसको हम सीचेंगे खून पसीने से...

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 17, 2022 18:05 IST

Mainpuri by-election 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी एवं इस सीट से पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ बृहस्पतिवार को सैफेई (इटावा) में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख एवं अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हार के डर से अखिलेश को चाचा की याद आ गयी.सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को जीत दिलाने का आह्वान किया.मैनपुरी लोकसभा सीट पर लंबे समय से सपा का ही कब्जा है.

लखनऊः विधानसभा चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के सर्वेसर्वा शिवपाल सिंह यादव के साथ चल रही तनातनी गुरुवार को खत्म हो गई. अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ ने सैफई में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने आवास पर गए.

 

इस मुलाकात में शिवपाल सिंह यादव का साथ अखिलेश यादव को मिल गया है. शिवपाल ने अखिलेश को मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया और देखते ही देखते सपा के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में को लेकर यादव परिवार एक हो गया. 

इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव और डिंपल यादव की करीब 45 मिनट चली. इस मुलाकात के बाद अब मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी समीकरण ही बदल गए. इस मुलाकात में प्रसपा का डिंपल यादव को समर्थन तो मिला ही, शिवपाल सिंह यादव यह ऐलान भी किया कि जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने...

उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से. बाद में उन्होंने अपने इस कथन को ट्वीट भी किया. अब शिवपाल और उनके पुत्र आदित्य यादव जो प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं भी डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे. आदित्य यादव ने बताया कि प्रसपा के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा है कि डिंपल यादव को मैनपुरी में भारी मतों से जिताना है.

उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करके डिंपल यादव को भारी बहुमत से जिताने की अपील करें. डिंपल यादव को मैनपुरी से रिकॉर्ड मत से जीत दिलाकर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है. गौरतलब है कि डिंपल यादव के नामांकन पत्र दाखिल करते समय शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी नहीं आए थे.

जिसे लेकर यादव परिवार की एकजुटता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिवपाल सिंह यादव के नजदीकी इटावा से दो बार सांसद रहे रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया. तो कहा जाने लगा अगर शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार नहीं किया तो इसका गलत संदेश जाएगा.

शिवपाल के चुप रहने का लाभ बीजेपी प्रत्याशी को मिलेगा. शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के विधायक है. उन्हें लेकर इटावा और मैनपुरी में हो रही ऐसी चर्चाओं की भनक सपा मुखिया अखिलेश यादव को हुई तो वह गुरुवार को अपने चाचा से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए.

इस बारे में जब अखिलेश के बात की गई तो अखिलेश ने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह से सलाह लेने के बाद ही मैनपुरी से डिंपल यादव को चुनाव लडाने का ऐलान किया गया था. हम सब मिलकर डिंपल यादव को चुनाव जिताने में जुटें हैं. हमारे बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है. समूचा परिवार एक हैं. प्रसपा के मुखिया और हमारे चाचा शिवपाल सिंह हमारे साथ हैं. और वह डिंपल यादव को चुनाव 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशमैनपुरीमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया