लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा डेंगू से पीड़ित

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:54 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 24 अक्टूबर लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के मुख्‍य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और तिकुनिया मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने रविवार को आशीष मिश्रा के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बुखार और डेंगू से पीड़ित होने के कारण पूछताछ के लिए चिकित्सकीय रूप से अनुपयुक्त होने की वजह से आशीष मिश्रा को उचित चिकित्सा के लिए वापस जिला जेल भेज दिया गया है।

तिकुनिया मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका के बाद शनिवार को उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया। शनिवार की शाम लखीमपुर खीरी जिला जेल के अधीक्षक पीपी सिंह ने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया कि "अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह (आशीष मिश्रा) डेंगू से पीड़ित है। उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।" रविवार को एएसपी ने आशीष के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम को ही आशीष को जिला जेल में भेज दिया गया।

आशीष मिश्रा सहित तीन अन्य को पूछताछ के लिए शुक्रवार शाम को दो दिन के लिए अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया था। इस बीच, शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा और धर्मेंद्र को शनिवार शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जांचकर्ताओं ने उनके 14 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के लिए आवेदन दिया। इन तीनों के पुलिस हिरासत रिमांड अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के एक बयान से आक्रोशित किसानों द्वारा मंत्री के पैतृक गांव में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ हत्‍या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए