लाइव न्यूज़ :

बृज भूषण शरण सिंह को लेकर भाजपा पर हमलावर हुईं महुआ मोइत्रा, पूछा- आपकी नारी ब्रिगेड कहां है?

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2023 11:59 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भगवा पार्टी से पूछा कि उसकी नारी ब्रिगेड कहां है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भगवा पार्टी से पूछा कि उसकी नारी ब्रिगेड कहां है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आपकी नारी ब्रिगेड कहां है? आपकी सासें और तुम्हारी बहुएं? डब्ल्यूएफआई के मुद्दे पर अब चुप्पी क्यों?"

उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, "या महिला एथलीट इतनी संस्कारी नहीं हैं कि उनके लिए खड़ा हुआ जाए?" इससे एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया और उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और उनके साथ एकजुटता दिखाईं। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महिला पहलवानों द्वारा सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि महिला पहलवानों की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा था कि पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसके तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने 23 अप्रैल से एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू किया। इससे पहले उन्होंने जनवरी में धरना दिया था।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहमहुआ मोइत्राटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज