लाइव न्यूज़ :

500 से अधिक लेखक कल से शुरू करेंगे सांप्रदायिकता के खिलाफ अभियान, दिल्ली से लेकर इलाहाबाद तक होंगे ऑनलाइन कार्यक्रम

By अरविंद कुमार | Updated: January 29, 2022 13:19 IST

यह अभियान देश के दस से अधिक लेखक संगठनों और जनसंगठनों  द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसे दिल्ली में एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये लांच किया जाएगा। लखनऊ रांची इलाहाबाद में भी ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे। आज भी प्रसिद्ध कवि एवं जनसंस्कृति मंच के संस्थापक गोरख पांडेय की स्मृति में कार्यक्रम हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह अभियान देश के दस से अधिक लेखक संगठनों और जनसंगठनों  द्वारा शुरू किया जा रहा है।लखनऊ रांची इलाहाबाद में भी ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे।आज भी प्रसिद्ध कवि एवं जनसंस्कृति मंच के संस्थापक गोरख पांडेय की स्मृति में कार्यक्रम हो रहा है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं शहादत दिवस पर देश के 500 सौ से अधिक लेखक और बुद्धिजीवी कल साम्प्रदायिकता, फासीवाद और सरकारी दमन एवं अत्याचार के विरुद्ध अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रतिरोध अभियान जारी करेंगे।

यह अभियान देश के दस से अधिक लेखक संगठनों और जनसंगठनों  द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसे दिल्ली में एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये लांच किया जाएगा। लखनऊ, रांची, इलाहाबाद में भी ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे। आज भी प्रसिद्ध कवि एवं जनसंस्कृति मंच के संस्थापक गोरख पांडेय की स्मृति में कार्यक्रम हो रहा है।

अभियान से जुड़े प्रगतिशील लेखक संघ के  कार्यकारी अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने बताया कि इसमें प्रसिद्ध लेखक संस्कृति कर्मी  अशोक वाजपेयी उद्घाटन भाषण देंगे।

इसके साथ ही गांधी जी की शहादत पर एक संगोष्ठी होगी जिसमें प्रसिद्ध गांधीवादी एवम गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ,प्रसिद्ध मस्राठी लेखक राव साहब कस्बे सूर्यनारायण रणसुभे आदि भाग लेंगे। कार्यक्रम में भीमा कोरेगांव घटना के आरोप में तथा दिल्ली दंगे के आरोप में फँसाये गए लोगों को रिहा करने की मांग से सम्बंधित एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

इस अभियान में इप्टा, जनवादी लेखक संघ, प्रगतिशील लेखक संघ, जन संस्कृति मंच, दलित लेखक संघ, अखिल भारतीय दलित महिला लेखक संघ, जन नाट्य मंच, लिखावट संगवारी समेत कई संगठन शामिल हैं।

इस अभियान से ज्ञानरंजन, नरेश सक्सेना, अशोक वाजपेयी, इब्बार  रब्बी, असग़र वज़ाहत, राजेश जोशी, पंकज बिष्ट, विष्णु नागर, रविभूषणवीरेंद्र यादव, रामजी राय, रेखा अवस्थी और विजय कुमार समेत 500 से अधिक लेखक जुड़े हैं।

टॅग्स :महात्मा गाँधीमार्टरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव