लाइव न्यूज़ :

गोवा में आधी रात को मचा सियासी ड्रामा, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के एक बड़े गुट का बीजेपी में हुआ विलय

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2019 06:20 IST

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि एमजीपी के दो विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पुष्कर सरकार की स्थिरता के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Open in App

गोवा में आधी रात के बाद महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) टूट गई और बीजेपी में एमजीपी के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान एमजीपी विधायक दीपक पवास्कर ने कहा है कि हम खुशी से बीजेपी में शामिल हो गए। गोवा के राज्यपाल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे (आज) होगा। गोवा सीएम द्वारा हमें जो भी मंत्रालय दिया जाएगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुदीन धवलीकर (गोवा के डिप्टी सीएम और एमजीपी विधायक) को अब हटा दिया जाना चाहिए। वह आज (बुधवार) काम के घंटों के दौरान हटा दिए जाएंगे।इधर, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि एमजीपी के दो विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पुष्कर सरकार की स्थिरता के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। एकाएक हमारी ताकत 14 (विधायकों की संख्या) हो गई है।इससे पहले एमजीपी ने मंगलवार को कहा था कि हमारे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा ऐसी साजिश रची जा रही है जिससे वह गोवा में बीजेरी की अगुवाई वाली सरकार से नाता तोड़कर नई सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन कर सकती है। गोवा सरकार की स्थिरता के लिए एमजीपी के तीन विधायकों का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में एमजीपी के तीन विधायक हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मरकैम से विधायक सुदीन धवलीकर राज्य की प्रमोद सावंत सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं। 

एमजीपी के अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने कहा था कि साजिश हो रही है, जिसके तहत हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी और महासचिव लवू ममलतदार से राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र जारी कराया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विधायी मामलों का पूरा नियंत्रण अपने हाथों में ले रहे हैं। उनकी पार्टी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है, लेकिन कुछ तबके इसके आगे बढ़ने के विरोध में हैं।

ममलतदार ने पिछले हफ्ते राज्यपाल और विधानसभा के स्पीकर को पत्र लिखकर कहा था कि पार्टी के फैसलों को उन तक पहुंचाने के लिए वह एमजीपी में एकमात्र पदाधिकारी हैं। इस पत्र के सामने आने के बाद एमजीपी ने ममलतदार को पार्टी से निकाल दिया था।

गोवा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें भाजपा के 11, एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन-तीन और तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। कांग्रेस के 14 और एनसीपी के एक विधायक ने इस सरकार के खिलाफ वोट दिया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील