लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अपार्टमेंट में महिला का शव मिला, पुलिस को हत्या का संदेह

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:13 IST

Open in App

पालघर, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अपार्टमेंट के फ्लैट से 20 साल की एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस को संदेह है कि महिला जिस व्यक्ति के साथ संबंध में थी, उसी ने उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महिला के पड़ोसी ने फ्लैट के मालिक को फ्लैट से दुर्गंध आने की बुधवार को जानकारी दी। यह अपार्टमेंट वालिव इलाके में स्थित है। वालिव पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल ने बताया कि फ्लैट मालिक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम ने घर के भीतर महिला का शव पाया।

उन्होंने बताया कि शव बेहद सड़ी-गली अवस्था में था और प्रत्यक्ष तौर पर यह करीब आठ दिन से वहां पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पड़ोसी मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। महिला एक करीब 25 साल के एक व्यक्ति के साथ संबंध में थी। ऐसा संदेह है कि इसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी लेकिन हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल