लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सीजन से पहले महाराष्ट्र ने कोविड को लेकर दी चेतावनी, नए वेरिएंट से निपटने के लिए जारी किए दिशानिर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 20:12 IST

राज्य नए वेरिएंट के ताजा उछाल को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने नए दिशानिर्देश जारी किए और लोगों को सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 10 से 16 अक्टूबर के बीच कोविड -19 मामलों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि हुईदिशानिर्देश में लोगों को त्योहारी सीजन में सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया हैस्वास्थ्य विभाग ने कहा- फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लें

मुंबई: फेस्टिवल सीजन से पहले महाराष्ट्र ने राज्य में कोविड के मामलों के बढ़ने की चेतावनी दी है। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की हालिया चेतावनी इस सप्ताह राज्य में कोविड -19 मामलों में पिछले की तुलना में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि के मद्देनजर आई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप अवाटे ने पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य ने ओमीक्रोन के एक्सबीबी संस्करण की सूचना दी है। एक्सएक्सबी (XXB Omicron) के बीए.2.75 और बीजे.1 सब-वेरिएंट का एक हाइब्रिड है और इसे अगस्त में सिंगापुर में खोजा गया था। वेरिएंट ने वहां पर कोविड -19 मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अवाटे ने यह भी बताया कि बीए.2.3.20 और बीक्यू.1 सहित अन्य कोविड -19 वेरिएंट भी देश भर में पहली बार महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। 

राज्य नए वेरिएंट के ताजा उछाल को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने नए दिशानिर्देश जारी किए और लोगों को सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया है। दिशा-निर्देशों के अनुसार, फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लें। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का निरीक्षण करें। भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार टीकाकरण में भाग लें।

जिनकी इम्युनिटी कमजोर है ऐसे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को जितना हो सके सार्वजनिक संपर्क से बचना चाहिए। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट से पता चला है कि 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच पिछले सप्ताह की तुलना में 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच कोविड -19 मामलों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बता दें कि 18 अक्टूबर तक, महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2,802 हैं। सरकार ने यह भी बताया कि हालिया मामलों में बढ़ोतरी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में काफी हद तक हुई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल