लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कर्ज अदा करने में असमर्थ अभिनेता ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:45 IST

Open in App

महाराष्ट्र में पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में एक अभिनेता ने फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय राहुल सकपाल का शव शनिवार को मिला। सकपाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह यह कदम इसलिए उठा रहे क्योंकि लॉकडाउन के दौरान रोजगार खत्म हो गया और कर्ज की रकम वापस नहीं कर पाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होने से वह अवसाद के शिकार हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेता ने कुछ महीने पहले एक स्कूटर खरीदा था लेकिन वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। उन्होंने बताया कि सकपाल अकेले रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, सकपाल ने कुछ नाटकों और धारावाहिकों में अभिनय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल