लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 25 घायल

By भाषा | Updated: April 11, 2019 20:01 IST

लोकसभा चुनाव 2019: नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर सीट सहित विदर्भ क्षेत्र में सात लोकसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना देसाईगंज तालुका के डोंगर मेंढ़ा गांव में अपराह्न दो बजे के करीब उस समय हुई ट्रैक्टर में सवार लोग शंकरपुर मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देसाईगंज तालुका के डोंगर मेंढ़ा गांव में अपराह्न दो बजे के करीब उस समय हुई जब ट्रैक्टर में सवार लोग शंकरपुर मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे।

नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर सीट सहित विदर्भ क्षेत्र में सात लोकसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना देसाईगंज-कुरखेदा राजमार्ग से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हुई। तारकोल से बने नवनिर्मित सड़क में कुछ फासला था जिसके कारण ट्रैक्टर के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 25 ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये।’’ अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों को सरकारी देसाईगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ ट्रैक्टर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उसे स्थानीय नागरिकों द्वारा पिटाई किये जाने का डर था। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी खोज के लिए एक तलाश अभियान शुरू किया गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल