लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लॉकडाउन की वजह से इलाका हुआ शांत, तो नासिक शहर की तरफ लौटने लगे गिद्ध

By अनुराग आनंद | Updated: May 5, 2020 15:01 IST

कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते जहां इंसान घरों के भीतर रहने को मजबूर हैं वहीं पक्षी और जानवर उन इलाकों में फिर से नजर आन लगे हैं जो कभी उनके ही हुआ करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुए, हाथी से लेकर हिरण और यहां तक कि बिलाव जैसे जंगली जानवरों के भी शहरी भारत के कई हिस्सों में नजर आए हैं।नासिक वन विभाग ने कहा कि करीब 10 साल बाद गिद्धों को इस इलाके में देखा गया है। 

नासिक: देशभर में इन दिनों कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से इलाका शांत हो गया है जिसके बाद गिद्ध शहर की तरफ आना शुरू हो गए हैं। वैसे गिद्ध सुनसान इलाकों में रहते हैं। नासिक के वन अधिकारी एस.आर. मशायक ने कहा कि कल जंगल के पीछे वाले हिस्से में एक जानवर मरा पड़ा था जिसे पूरी तरह खत्म करके ही वो वापस गए। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद गिद्धों को इस इलाके में देखा गया है। 

नासिक वन विभाग ने कहा कि वन विभाग में आयोजित होने वाले 'नासिक वनराय' में 30-40 लंबे-लंबे बिल वाले गिद्ध शामिल हुए। प्रकृति के सफाईकर्मी माने जाने वाले गिद्ध विलुप्त होने की कगार पर हैं। उनकी उपस्थिति शहर की प्राकृतिक फूड चेन के विकास के लिए शुभ मानी जाती है।

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाने के मद्देनजर देश भर में प्रभावी लॉकडाउन के चलते नगर वासियों को प्रदूषण से राहत मिली है। एक तरफ जहां हवा साफ है, सड़कों पर शोरगुल बंद है, चिड़ियों की चहचहाहट फिर से सुनाई दे रही है। वहीं तेंदुए, हाथी से लेकर हिरण और यहां तक कि बिलाव जैसे जंगली जानवरों के भी शहरी भारत के कई हिस्सों में नजर आने की खबरें सामने आ रही हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते जहां इंसान घरों के भीतर रहने को मजबूर हैं वहीं पक्षी और जानवर उन इलाकों में फिर से नजर आन लगे हैं जो कभी उनके ही हुआ करते थे। यह सोचना सुखद है कि प्रकृति अपने घाव भर रही है- खासकर 24 मार्च से प्रभावी हुए अभूतपूर्व बंद के बाद से। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सब अच्छी खबर नहीं है क्योंकि शहरी केंद्रों में जंगली जानवरों का नजर आना जारी है। इसी हफ्ते की शुरुआत में चंडीगढ़ की सड़कों पर एक तेंदुआ घूमता नजर आया था।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियानासिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए