लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत फिर फंसे, दर्ज हुआ केस, पीएम मोदी के खिलाफ 'सामना' में लिखा था लेख

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 12, 2023 08:17 IST

संजय राउत के खिलाफ यवतमाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत के खिलाफ यवतमाल पुलिस ने केस दर्ज किया हैराउत पर आरोप है कि सामना में लिखे लेख के जरिये उन्होंने पीएम मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाई हैराउत के खिलाफ यह केस भाजपा यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा की शिकायत पर दर्ज हुआ है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत एक बार फिर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहा हैं। जी हां, राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ यवतमाल में पुलिस केस दर्ज हुआ है। राउत पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस सबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यवतमाल पुलिस ने सोमवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि संजय राउत पर यह केस भाजपा यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा की शिकायत के आधार पर दर्ज कराई गई है। चूंकि सामना अखबार के कार्यकारी संपादक संजय राउत हैं, इसलिए उनके खिलाफ केस निखा गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा नेता भुटाडा ने दावा किया कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।

अधिकारी ने कहा कि भुटाडा की शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ उमरखेड पुलिस स्टेशन में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनानरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार