लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने देवेंद्र फड़नवीस पर कसा तंज, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को बताया असफल विपक्षी नेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2022 14:58 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नीचे की ओर ढलान पर एक वाहन और एक असफल विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल है। दुर्घटना अपरिहार्य है।"

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद संजय राउत देवेंद्र फड़नवीस पर कसा तंज।राउत ने फड़नवीस को बताया असफल विपक्षी नेता।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साधते हुए नजर आए। मालूम हो, रविवार को फड़नवीस ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद से की थी, जिसके बाद राउत का बयान सामने आया है। बताते चलें कि संजय राउत शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। 

राउत ने ट्विटर पर कहा कि डाउनहिल जाने वाले वाहन और "विफल" विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल है, और ऐसे में "दुर्घटना अपरिहार्य है"। वहीं, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नीचे की ओर ढलान पर एक वाहन और एक असफल विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल है। दुर्घटना अपरिहार्य है।" इस बीच शिवसेना एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी रैली के दौरान महंगाई और रोजगार का मुद्दा उठाया तो फड़नवीस ने इसे हंसी का शो कहा।

ऐसे में कायंडे से पूछा कि क्या यह आपका हिंदुत्व है? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस के निशाने पर आ गए, जिन्होंने महाराष्ट्र में एमवीए सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद से करते हुए कहा कि वह तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को हटा नहीं दिया जाता। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र, हिंदुत्व या मुंबई का पर्याय नहीं है और कहा कि कोई भी मुंबई को राज्य से अलग नहीं कर सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मुंबई को "भ्रष्टाचार और कुकर्मों" से मुक्त करना चाहते हैं।

गोरेगांव में भाजपा के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'हिंदी भाषा महासंकल्प सभा' ​​को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, "इस आदमी (उद्धव ठाकरे) ने पिछले ढाई साल (अपने शासन के) में राज्य के विकास, प्रगति और लोगों के कल्याण के बारे में कभी नहीं कहा।केवल बाघों की तस्वीरें क्लिक करने से कोई बाघ नहीं बन जाता। अब एक ही बाघ है- नरेंद्र मोदी।" वहीं, पिछले हफ्ते मुंबई में एक रैली में उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस और भाजपा पर हमला बोला था।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाBJPदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार