लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Rajya Sabha Election 2022: छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी राजे लड़ेंगे चुनाव, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना को लग सकता है झटका!, जानें गणित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2022 17:18 IST

Maharashtra Rajya Sabha Election 2022: महाराष्ट्र से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें पीयूष गोयल, विनय सहस्रबुद्धे और विकास महात्मे (तीनों भाजपा से), पी चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) और संजय राउत (शिवसेना) हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी।पूरी प्रक्रिया 13 जून को समाप्त हो जाएगी।शिवसेना दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

Maharashtra Rajya Sabha Election 2022: महाराष्ट्र में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य संभाजी राजे छत्रपति ने घोषणा की कि वह संसद के उच्च सदन का अगला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे।

उन्होंने नए संगठन 'स्वराज' की स्थापना की भी घोषणा की। पूर्व सांसद संभाजीराजे के मैदान में प्रवेश करने और महा विकास अघाड़ी के चार सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले के बाद निर्विरोध होने की संभावना नहीं है। शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री अनिल परब ने बताया कि एनसीपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शिवसेना दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक-एक सीट जीतेंगे, जबकि एमवीए के अधिशेष वोटों के आधार पर सेना के लिए चौथी सीट जीतना मुश्किल नहीं होना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजीराजे ने कहा ‘‘इसलिए मैंने आगामी राज्यसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने का फैसला किया है।’’

कोल्हापुर शाही परिवार के सदस्य और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजीराजे पहले संसद के उच्च सदन के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य थे। उन्होंने हाल में घोषणा की कि वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए अगला चुनाव लड़ेंगे और सभी दलों से उनका समर्थन करने की अपील की।

संभाजीराजे पहले भाजपा से जुड़े थे। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी संभाजीराजे की उम्मीदवारी का समर्थन कर सकती है, लेकिन अगर उन्हें एमवीए के अन्य दो घटकों के वोट नहीं मिलते हैं, तो उनका चुनाव मुश्किल हो सकता है।

रास चुनाव में शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस आसानी से एक-एक सीट और भाजपा 2 सीट जीत सकती है: अजित पवार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीट के लिए होने वाले चुनाव में एक-एक सीट आसानी से जीत सकती है, वहीं भाजपा आराम से दो सीट हासिल कर सकती है।

अजित पवार ने कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल में मुलाकात की थी और संभवत: उन्होंने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की। शिवसेना पहले ही कह चुकी है कि वह अपने दो उम्मीदवारों को उच्च सदन में भेजना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि तीनों सत्तारूढ़ दलों में से कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगा, इस बारे में फैसला गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा के बाद लिया जाएगा। अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘छह सीट हैं। अगर आप कोटा की बात करते हैं तो भाजपा आसानी से दो सीट जीत सकती है और उसे कुछ अतिरिक्त वोट मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना एक सीट हासिल कर सकती है। लेकिन उसके पास अतिरिक्त वोट हैं। राकांपा आसानी से एक सीट हासिल कर सकती है और उसके पास भी कुछ अतिरिक्त वोट हैं। कांग्रेस भी एक सीट जीत सकती है और एक से तीन अतिरिक्त वोट उसके पास हैं, जो कोटा पर निर्भर करेगा।’’

महाराष्ट्र से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें पीयूष गोयल, विनय सहस्रबुद्धे और विकास महात्मे (तीनों भाजपा से), पी चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) और संजय राउत (शिवसेना) हैं। चारों दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किये हैं। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार