लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दो दशक बाद राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होगा, भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार का नाम वापस लेने से इनकार किया

By विशाल कुमार | Updated: June 4, 2022 08:04 IST

नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को, चुनाव मैदान में सात उम्मीदवारों में से किसी ने भी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के चार और भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा।छठी सीट के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला होना तय हो गया है। । पिछला ऐसा चुनाव 1998 में हुआ था, जहां पार्टी के पक्ष में पर्याप्त संख्या में होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार राम प्रधान हार गए थे। 

मुंबई:महाराष्ट्र में भाजपा ने शुक्रवार को 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को वापस लेने से इनकार कर दिया, जिससे दो दशक के बाद राज्य में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को, चुनाव मैदान में सात उम्मीदवारों में से किसी ने भी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के चार और भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

इस तरह से छठी सीट के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला होना तय हो गया है। यह एमवीए सरकार के लिए भी एक झटका है, जो चुनाव में एक मुकाबले से बचने की उम्मीद कर रही थी।

दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार होगा जब राज्य में संसद के उच्च सदन के लिए चुनाव होगा। पिछला ऐसा चुनाव 1998 में हुआ था, जहां पार्टी के पक्ष में पर्याप्त संख्या में होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार राम प्रधान हार गए थे। 

1998 में गुप्त मतदान प्रणाली के अनुसार चुनाव हुआ था, जबकि इस बार मतदाताओं (विधायकों) को मतपेटी में डालने से पहले पार्टी व्हिप को अपना वोट दिखाना होगा।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना ने दो उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार को उतारा है। 

एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। छठी सीट पर मुकाबला बीजेपी के महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमहाराष्ट्रBJPशिव सेनाकांग्रेसउद्धव ठाकरेCongressUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो