लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज ठाकरे मुंबई में आज निकालेंगे मार्च  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 10:14 IST

अमित ठाकरे को पिछले हफ्ते एमएनएस के महाधिवेशन में 'नेता' के रूप में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था। इस 'महामोर्चे' में मनसे के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देयह जुलूस हिंदू जिमखाना से शुरू होगा और मरीन ड्राइव से होते हुए दक्षिणी मुंबई स्थित आजाद मैदान में समाप्त होगा।इस जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के बनने के बाद जहां मुंबई समेत देशभर में इस कानून का विरोध हो रहा है। वहीं, इस कानून के समर्थन में और अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए आज मनसे प्रमुख राजठाकरे मुंबई में अपने बेटे अमित ठाकरे के साथ मिलकर एक मार्च निकालेंगे। 

अमित ठाकरे को पिछले हफ्ते एमएनएस के महाधिवेशन में 'नेता' के रूप में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था। इस 'महामोर्चे' में मनसे के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह जुलूस हिंदू जिमखाना से शुरू होगा और मरीन ड्राइव से होते हुए दक्षिणी मुंबई स्थित आजाद मैदान में समाप्त होगा, जहां ठाकरे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मनसे को मुस्लिम बहुल दक्षिण-मध्य मुंबई में मोहम्मद अली रोड से जुलूस निकालने की अनुमति देने से मना कर दिया था। 

मुंबई पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'स्थानीय पुलिस के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल, दंगा रोधी पुलिस, त्वरित कार्य बल, बम निरोधक दस्ता और 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मोर्चे के मार्ग पर तैनात किए जाएंगे।' उन्होंने कहा कि भीड़ में सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी और ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी। एमएनएस ने प्रचार के लिए टीजर लॉन्च किया है।

पार्टी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह जुलूस सीएए-एनआरसी-एनपीआर के समर्थन में नहीं, बल्कि देश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ है। 

टॅग्स :राज ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्रनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बांग्लादेशपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप