लाइव न्यूज़ :

'एक भी विधायक हारा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा', महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे को जवाब

By शिवेंद्र राय | Updated: July 16, 2022 14:35 IST

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। उद्धव ठाकरे के एक बयान का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि उनका समर्थन करने वाले हर विधायक की जीत सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक भी समर्थक विधायक हारा तो संन्यास ले लूंगा- शिंदेहर विधायक की जीत सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी- शिंदेजीत-हार का फैसला जनता करेगी- शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर उनका समर्थन करने वाला एक भी विधायक हारा तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। शिंदे ने ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के जवाब में कहीं। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना के बागी विधायकों को चुनावों का सामना करना चाहिए। हालांकि इस दौरान एकनाथ शिंदे ने ठाकरे का नाम नहीं लिया।

शिंदे ने अपने एक समर्थक विधायक अब्दुल सत्तार की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि ये सभी 50 विधायक चुनाव जीतेंगे। अगर इनमें से कोई भी हारता है, तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।" एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि अगले राज्य चुनावों में, उनकी शिवसेना और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को संयुक्त रूप से 200 सीटें मिलेंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो कौन होते हैं ये तय करने वाले कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। शिंदे ने कहा कि चुनावों में इसका फैसला जनता करेगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार गिराने की वजह बने विद्रोह का जिक्र करते हुए शिंदे ने स्वीकार किया कि वह इसके संभावित परिणामों से चिंतित थे। रैली में शिंदे ने कहा कि शुरू में मेरे साथ 30 विधायक थे जो बाद में बढ़कर 50 हो गए। सभी ने मुझे सहयोग दिया और प्रोत्साहित किया। लेकिन फिर भी मेरे मन में ये चिंता थी कि उनका क्या होगा क्योंकि सबने मेरे लिए अपना राजनीतिक जीवन दांव पर लगा दिया था।

एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि आनंद डिघे के जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी। शिंदे ने कहा कि डिघे ने थाणे और पालघर में शिवसेना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। हर घर में उनकी फोटो मिल जाएगी, लेकिन बदले में उन्हें क्या मिला? बता दें कि आनंद डिघे एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरू भी माने जाते हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो