लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: भाजपा धन-बल के जोर पर काम करती है, महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान पर जदयू ने भाजपा पर कसा तंज, बीजेपी मध्य प्रदेश का चुनाव हारने वाली

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 19:22 IST

Maharashtra Political Crisis: ललन सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को तो ललन सिंह के लखीसराय कार्यक्रम में बुलाया भी नहीं गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहम एनडीए में थे, तभी अरुणाचल प्रदेश में हमारे विधायकों को तोड़ दिया।ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी गंभीर आदमी नहीं हैं।सुशील मोदी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा धन-बल के जोर पर ये सब काम करती है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जब हम एनडीए में थे, तभी अरुणाचल प्रदेश में हमारे विधायकों को तोड़ दिया।

ललन सिंह ने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश का चुनाव हारने वाली है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी। हालांकि, उनसे जब बिहार के संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को छोड़ दीजिए। उनकी बात को मैं गंभीरता से नहीं लेता। ललन सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को तो ललन सिंह के लखीसराय कार्यक्रम में बुलाया भी नहीं गया था।

ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी गंभीर आदमी नहीं हैं और वे अपना स्थान सुरक्षित रखने के लिए अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। सुशील मोदी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। सुशील मोदी सिरियस आदमी नहीं है वो बेचारे इन दिनों काफी परेशानी में हैं। भाजपा में उनका हश्र दुर्गती वाला हो चुका है।

वो प्रयास में लगे हुए है कि किसी तरह भाजपा में पुनर्स्थापित हो जाए। अभी 2024 का चुनाव भी आने वाला है। ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नल का जल हमने हर घर में पहुंचाया। उन्होंने लोगों से पूछा की नल का जल हमने पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया।

ललन सिंह ने कहा कि नल का जल योजना केंद्र की स्कीम नहीं है यह तो बिहार सरकार की योजना है। इसमें केंद्र का एक पैसा नहीं लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था हर घर नल का जल योजना में केंद्र सरकार का एक भी पैसा नहीं लगेगा। नहीं तो फूल क्रेडिट केंद्र की भाजपा सरकार ले लेगी।

वहीं, महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में टूट पर ललन सिंह ने कहा कि इस टूट का विपक्षी एकता पर असर नहीं पड़ेगा। विपक्षी दल और मजबूत होंगे। भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और दहशत में है। वहीं, यूसीसी के मुद्दे पर ललन सिंह ने कहा कि सभी लोगों की आम सहमति से ये होना चाहिए। हम सभी लोगों की यही राय है। वहीं, विपक्षी एकता की बैठक टलने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारRajiv Ranjan Singhजेपी नड्डासुशील कुमार मोदीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार