लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे के खेमे में कुल 42 विधायक, शिवसेना के 34 समेत 8 निर्दलीय विधायक, संजय राउत ने कहा- ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ने वाले बालासाहेब के भक्त नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2022 14:40 IST

शिवसेना नेता संजय राउत सरकार के साथ 20 विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा है कि विधायकों को मुंबई आने दीजिए जल्द ही पता चल जाएगा कि किन परिस्थितियों में इन विधायकों ने हमें छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, जब फ्लोर टेस्ट होगा तो सभी दखेंगे कि कौन सकारात्म है और कौन नकारात्मकसंजय राउत ने कहा, हम सच्चे बालासाहेब भक्त हैं... ईडी का दबाव भी है लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे

मुंबई/गुवाहाटीः दिन बीतने के साथ-साथ महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अपने साथ 42 विधायक के होने का दावा कर रहे हैं। इसमें से 34 शिवसेना के तो 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इन सब के बीच बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी रवाना हो गए।

हालांकि शिवसेना नेता संजय राउत सरकार के साथ 20 विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा है कि विधायकों को मुंबई आने दीजिए जल्द ही पता चल जाएगा कि किन परिस्थितियों में इन विधायकों ने हमें छोड़ दिया। जब फ्लोर टेस्ट होगा तो सभी दखेंगे कि कौन सकारात्म है और कौन नकारात्मक। 

राउत ने बागी विधायकों को लेकर कहा कि ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ने वाले सच्चे बालासाहेब भक्त नहीं हैं। हम सच्चे बालासाहेब भक्त हैं... ईडी का दबाव भी है लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे...। 

शिवसेना सांदद संजय राउत ने आगे कहा, मैं किसी खेमे की बात नहीं करूंगा, अपनी पार्टी की बात करूंगा. हमारी पार्टी आज भी मजबूत है... करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

वहीं बुधवार फेसबुक लाइव पर उद्धव ठाकरे जनता को संबोधित करते हुए काफी मजबूर दिखे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कुछ परेशानी है तो सामने आकर बोलते वे मुख्यमंत्री का पद छोड़ देते। ठाकरे ने संबोधन के कुछ ही देर बाद अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया। 

राजनीतिक संकट गहराने के साथ ही सरकार बचाने की कसरत भी तेज हो गई है। राकांपा प्रमुख शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड और पार्टी नेता सुनील तटकरे के बीच बैठक चल रही है। बैठक एनसीपी प्रमुख के आवास पर हो रही है।

उधर उद्धव ठाकरे के घर पर भी कई शिवसेना नेता पहुंचे हैं। हालांकि संजय राउत ने किसी भी तरह की बैठक से इनकार किया। उन्होंने कहा, सीएम आज कोई बैठक नहीं करेंगे। कुछ विधायक सरकारी काम से वर्षा बंगले जा रहे हैं। नितिन देशमुख (जो कल सूरत से नागपुर लौटे और कथित अपहरण के प्रयास में) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

वहीं, गुवाहटी में शिवसेना के बागी विधायक जिस होटल में ठहरे हैं, गुरुवार टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने घेराव करते हुए भाजपा पर महाराष्ट्र सरकार गिराने का आरोप लगाया। टीएमसी नेताओं ने कहा कि असम में 20 लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं और भाजपा सरकार गिराने में व्यस्त हैं। विरोध के बीत असम के मंत्री अशोक सिंघल के एकनाथ शिंदे से मिलने  रैडिसन ब्लू होटल पहुंच हैं।

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रGuwahatiशिव सेनाअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण