लाइव न्यूज़ :

टमाटर की कीमतों में गिरावट के लिए समाचार चैनल जिम्मेदार: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण

By भाषा | Updated: May 17, 2020 20:14 IST

टमाटर की कीमतों पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि समाचार चैनल ने 13 मई को एक खबर प्रसारित की थी, जिसमें टमाटर में ‘तिरंगा वायरस’ होने का दावा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि में टमाटर में तिरंगा वायरस के बारे में खबर प्रसारित करने की वजह से टमाटर की कीमत कमी है।पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच टमाटर की कीमतों में गिरावट के लिए एक समाचार चैनल जिम्मेदार है। उन्होंने चैनल पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। चव्हाण ने कहा कि चैनल ने 13 मई को एक खबर प्रसारित की थी, जिसमें टमाटर में ‘तिरंगा वायरस’ होने का दावा किया गया था।

इस खबर के बाद अचानक टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक हिंदी समाचार चैनल ने 13 मई को महाराष्ट्र में टमाटर में तिरंगा वायरस के बारे में खबर प्रसारित की थी। टमाटर के दामों में तत्काल गिरावट आई और टमाटर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को चैनल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस पर एक महीने का प्रतिबंध लगाना चाहिए।  

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रसार से बचने के लिए किए गए वैश्विक लॉकडाउन के कारण अंगूर और आम के मौजूदा सत्र के दौरान देश के फल और सब्जी निर्यात में 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 24 मार्च से शुरू तीन सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की, जिससे फल और सब्जी की पूरी मूल्य शृंखला में रुकावट आ गई थी। मंडियों को फिर से सक्रिय करने के कई प्रयासों, जरूरी सामान के वितरण और बंदरगाहों को निर्यात की सुविधा के निर्देश के बावजूद अभी तक हालात असामान्य हैं।

टॅग्स :पृथ्वीराज चव्हाणमहाराष्ट्रइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'