लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में गटर के पास मिली नवजात बच्ची

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:52 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मंदिर के निकट एक गटर के पास नवजात बच्ची बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बुधवार को बलकुम इलाके में अयप्पा मंदिर के पास बच्ची को देखा था। मामले की जानकारी मिलने पर कपूरबावड़ी थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बच्ची को कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसा कहा जा रहा है कि बच्ची महज दो दिन की है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बच्ची के माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल