लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवाब मलिक का आरोप- अनिल देशमुख की तरह मुझे भी फंसाने की कोशिश, अमित शाह से करूंगा शिकायत

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 13:58 IST

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें अनिल देशमुख की तरह फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई उनकी जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमलिक ने कहा कि कुछ लोग मुझे अनिल देशमुख की तरह झूठे केस में फंसाना चाहते हैं।तस्वीरें ट्वीट कर दावा किया था कि कुछ लोग उनके मुंबई स्थित घर के पास चक्कर लगा रहे थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता ने कल तस्वीरें ट्वीट करके दावा किया था कि कुछ लोग उनके मुंबई स्थित घर के पास चक्कर लगा रहे थे।

मलिक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें अनिल देशमुख की तरह फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई क्रूज शिप मामले को संभालने में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भूमिका को लेकर मलिक केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं और इसे महाराष्ट्र की छवि खराब करने का प्रयास बताते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई उनकी जांच कर रही है।

मलिक ने कहा कि लगता है कुछ लोग मुझे अनिल देशमुख की तरह झूठे केस में फंसाना चाहते हैं। मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करूंगा और जांच की मांग करूंगा। मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि कैसे कुछ लोग मुझे (झूठे मामले में) फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक मंत्री को फंसाने की कोशिश करना बेहद गंभीर मसला है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

कल ट्वीट करते हुए मलिक ने हैचबैक में दो लोगों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वे उनके घर के बाहर रेकी कर रहे थे। कार में सवार लोगों में से एक को डिजिटल कैमरा पकड़े देखा गया।

मलिक ने लिखा था कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से इस गाड़ी में मेरे घर की रेकी कर रहे हैं। अगर कोई उन्हें जानता है तो कृपया मुझे बताएं। जो लोग इस तस्वीर में हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बारे में कोई जानकारी चाहते हैं, तो मैं पूरी जानकारी दूंगा।

मलिक के दामाद से जुड़ा एक ड्रग्स का मामला इस महीने की शुरुआत में एनसीबी की मुंबई इकाई से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल को सौंपा गया है।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ घूसखोरी के आरोप लगने के बाद यह कदम उठाया गया था. वानखेड़े मुंबई क्रूज शिप मामले के साथ छह मामलों को देख रहे थे।

टॅग्स :नवाब मलिकमहाराष्ट्रNCB Mumbaiमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी