लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: लातूर और नांदेड़ नगर पंचायत में बीजेपी को झटका, कांग्रेस को बहुमत, नायगांव में सभी 17 सीटें जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2022 16:26 IST

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022 Results: महाविकास अघाड़ी घटक दल सांगली, सतारा और सोलापुर जिलों से कई नगर पंचायत पर कब्जा कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनतीजे में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।कांग्रेस ने 33 सीटें जीती हैं।अर्धापुर में 17 में से 10 सीटें जीतने के बाद पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022 Results: महाराष्ट्र में नगर पंचायत के चुनाव हुए थे। बीजेपी 390, शिवसेना 278, कांग्रेस 305 और राकांपा 369 सीटों पर आगे चल रही है। महाविकास अघाड़ी घटक दल सांगली, सतारा और सोलापुर जिलों से कई नगर पंचायत पर कब्जा कर लिया है। 

भंडारा और गोंदिया जिला परिषदों और उनकी पंचायत समितियों की 23 सीटों पर भी मतदान हुआ, जहां औसतन 73% मतदान हुआ था।महाराष्ट्र के लातूर जिले की चार नगर पंचायत और नांदेड़ की तीन नगर पंचायत के चुनाव के बुधवार को जारी किये गए नतीजे में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ की नायगांव नगर पंचायत में कांग्रेस ने सभी 17 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नांदेड़ में तीन और लातूर में 14 सीटों पर विजय हासिल की है। अधिकारी ने कहा कि नांदेड़ में माहुर, अर्धापुर और नायगांव नगर पंचायत में 51 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें से कांग्रेस ने 33 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस ने नायगांव नगर पंचायत में सभी 17 सीटें और अर्धापुर में 17 में से 10 सीटें जीतने के बाद पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने अर्धापुर में दो सीटों पर विजय हासिल की। माहुर नगर पंचायत में 17 में से छह सीटों पर कांग्रेस, सात पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और तीन पर शिवसेना ने विजय प्राप्त की।

भाजपा को एक सीट पर जीत मिली। लातूर में चार नगर पंचायतों (प्रत्येक में 17 सीट) में 68 सीटों पर मतदान हुआ था। लातूर में भाजपा और राकांपा ने 14-14 सीटें जीती। कांग्रेस को सर्वाधिक 23 सीटें, शिवसेना और प्रहार को छह-छह सीटों पर जीत मिली।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटों पर जीत दर्ज कराई। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण क्रमश: लातूर और नांदेड़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। देशमुख और चव्हाण दोनों कांग्रेस के विधायक हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPanchayat Parishadपंचायत चुनावकांग्रेसउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो