लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: भाजपा ने कांग्रेस, शिवसेना और NCP को पीछे छोड़ा, 1649 सीटों में से 384 सीटों पर किया कब्जा

By भाषा | Updated: January 19, 2022 22:09 IST

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी 1,649 सीटों में से 384 सीटों पर विजय प्राप्त कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 316 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना को केवल 284 सीटों पर जीत हासिल हुई है।पंचायत चुनाव में 206 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।गढ़चिरौली जिले के नौ नगर पंचायत में मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किये गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी 1,649 सीटों में से 384 सीटों पर विजय प्राप्त कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

इससे पहले आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और 24 नगर पंचायत का नेतृत्व कर सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बुधवार शाम को नतीजों की घोषणा की जिसमें भाजपा को 384 और राकांपा को 344 सीटों पर जीत मिली है।

एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 316 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना को केवल 284 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हाल में हुए पंचायत चुनाव में 206 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। एसईसी ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के नौ नगर पंचायत में मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।

इससे पहले आज पाटिल ने संवाददाताओं से कहा था, “राज्य की 106 नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए थे जिसमें अब तक भाजपा ने 400 से ज्यादा सीटें जीती हैं। हम 24 निकाय संस्थाओं का नेतृत्व करने की मजबूत हालत में हैं और छह अन्य में दावा करने के लिए हमें कुछ पार्षदों का समर्थन चाहिए होगा।”

पाटिल ने कहा कि लगभग 26 महीने तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद, भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का हमारा नेटवर्क, बिना किसी सरकार के समर्थन या संसाधन के अच्छे नतीजे दे सकता है। शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिल गया लेकिन वह इस चुनाव में तीसरे या चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है।” 

टॅग्स :पंचायत चुनावमहाराष्ट्रBJPशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह