लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने कहा- मुंबई में तीन फीसदी तलाक का कारण ट्रैफिक, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कुतर्क करार दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 5, 2022 14:45 IST

अमृता फड़नवीस ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं? फड़नवीस ने कहा कि वह सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक में फंसने से व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा कि वह सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक में फंसने से व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं।सोशल मीडिया यूजरों ने उनके इस अजीबोगरीब बयान के लिए उनकी आलोचना की।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने आज कहा कि शहर में तीन फीसदी तलाक का कारण मुंबई का ट्रैफिक है। अमृता फड़नवीस ने यह अजीबोगरीब दावा उस समय किया जब वह राज्य में सड़कों और ट्रैफिक की स्थिति के बारे में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

अमृता फड़नवीस ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं?फड़नवीस ने कहा कि वह सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक में फंसने से व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भूल जाओ कि मैं देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी हूं। मैं आपसे एक महिला के रूप में बात कर रही हूं। मैंने सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक और वे हमें कैसे परेशान करते हैं का भी अनुभव किया है।

अमृता फड़नवीस का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजरों ने उनके इस अजीबोगरीब बयान के लिए उनकी आलोचना की और जोक्स व मीम भी बनाने लगे। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता फड़नवीस का नाम लिए बिना उनके बयान पर कटाक्ष किया और इसे दिन का सर्वश्रेष्ठ कुतर्क करार दिया।

टॅग्स :अमृता फड़नवीसमुंबईTraffic Policeप्रियंका चतुर्वेदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी