लाइव न्यूज़ :

एकनाथ खड़से के बाद भाजपा महासचिव और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने शरद पवार की प्रशंसा की,ट्वीट कर कहा-बहुत अच्छा

By भाषा | Updated: October 28, 2020 14:01 IST

शरद पवार ने हाल ही में राज्य के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान की समीक्षा की थी। मुंडे ने को ट्वीट किया, “बहुत अच्छा। आश्चर्य होता है कि कोरोना संकट के दौरान भी आपकी व्यस्तता कम नहीं हुई है।”

Open in App
ठळक मुद्देमुंडे ने कोविड-19 संकट के समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के कामकाज के लिए उनकी प्रशंसा की है।“मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेहनतकश लोगों का सम्मान करना चाहिए।” उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा नेता पंकजा मुंडे सहित 40-50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबईः भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कोविड-19 संकट के समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के कामकाज के लिए उनकी प्रशंसा की है।

पवार ने हाल ही में राज्य के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान की समीक्षा की थी। मुंडे ने को ट्वीट किया, “बहुत अच्छा। आश्चर्य होता है कि कोरोना संकट के दौरान भी आपकी व्यस्तता कम नहीं हुई है।” उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेहनतकश लोगों का सम्मान करना चाहिए।” पंकजा, भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले के सावरगांव में रैली के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा नेता पंकजा मुंडे सहित 40-50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुंडे ने 25 अक्टूबर को सावरगांव में भगवान गढ़ का दौरा किया और वहां से एक ऑनलाइन दशहरा रैली को संबोधित किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पंकजा मुंडे, राज्यसभा सदस्य डॉ भागवत कराड, विधायक मोनिका राजले और मेघना बोर्डीकर एवं रैली में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ अमलनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है । अधिकारी ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई थी और एक स्थान पर अधिकतम पांच लोगों के इकठ्ठा होने की अनुमति थी।

रैली में नियमों का उल्लंघन किया गया जिसके कारण भादसं की धारा 188 और और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच सोमवार रात प्रतिक्रिया देते हुए मुंडे ने ट्वीट किया, “मैं आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही भगवान भक्ति गढ़ के पास गयी थी और अब यह मामला दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बाद अब अपराध दर्ज करने की यह दौर मुझ तक पहुंच गया है।” 

टॅग्स :मुंबईपंकजा मुंडेशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं