लाइव न्यूज़ :

मस्जिदों से तीन मई तक लाउडस्पीकर हटाए, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को दी अल्टीमेटम, कहा-मैं जिम्मेदार नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 22:47 IST

राज ठाकरे ने कहा कि यह कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन अगर आप हमें रोकते हैं तो हम भी स्टैंड लेंगे। लाउडस्पीकर कानून के मुताबिक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि यह अवैध है।

Open in App
ठळक मुद्देचार मई से सभी हिंदू मस्जिदों के ऊपर के लाउडस्पीकर से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। लाउडस्पीकर का शोर धार्मिक, नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है। सभी लाउडस्पीकर (मस्जिदों के ऊपर) अवैध हैं।

औरंगाबादः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को एक बार फिर दोहराया कि वह मस्जिदों पर से लाडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई तक की समय सीमा को लेकर अडिग हैं।आज महाराष्ट्र का पहला दिन है। मैं अब से चौथे दिन से नहीं सुनूंगा। हम जहां भी लाउडस्पीकर देखेंगे, उसके सामने हनुमान चालीसा का जाप करेंगे।

ठाकरे ने देर शाम यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई की समय सीमा के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा।’’ मनसे प्रमुख ने कहा कि चार मई से सभी हिंदू मस्जिदों के ऊपर के लाउडस्पीकर से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे (मुसलमान) अच्छे से नहीं समझते हैं, तो हम उन्हें महाराष्ट्र की ताकत दिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का शोर धार्मिक, नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है। ठाकरे ने कहा कि सभी लाउडस्पीकर (मस्जिदों के ऊपर) अवैध हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या यह एक संगीत कार्यक्रम है जिसमें इतने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है? ठाकरे ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार लाउडस्पीकर हटा सकती है, तो उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ऐसा करने से क्या रोक रहा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईऔरंगाबादउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह