लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ‘मंत्रालय’ के समक्ष आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:24 IST

Open in App

महाराष्ट्र में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के समक्ष जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे जिले के अम्बेगांव निवासी सुभाष जाधव के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि जाधव शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित मंत्रालय, भूमि विवाद की शिकायत को लेकर अधिकारियों से मिलने आया था लेकिन कोविड-19 नियमों की वजह से उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी ने बताया कि जाधव ने मंत्रालय के गेट के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे तुंरत सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जाधव के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले लंबित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो