मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

By भाषा | Published: August 20, 2021 05:29 PM2021-08-20T17:29:09+5:302021-08-20T17:29:09+5:30

Man tries to commit suicide outside Mantralaya in Mumbai | मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को राज्य सचिवालय के बाहर 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से खुदकुशी करने का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार 12 बजे सचिवालय भवन के गेट के बाहर खड़े सुभाष जाधव नामक इस व्यक्ति ने कथित रूप से कीटनाशक खाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को तत्काल सरकारी जी टी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि पुणे के अंबेगांव का निवासी जाधव किसी जमीन विवाद के सिलसिले में मंत्रालय में किन्हीं अधिकारियों से मिलने आया था, उसे अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि कोविड सुरक्षा नियमों के चलते आवाजाही पर बंदिश थी, उसके बाद उसने कथित रूप से कीटनाशक खाने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man tries to commit suicide outside Mantralaya in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Subhash Jadhav