लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे के पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:47 IST

Open in App

एक व्यक्ति ने यहां के पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार को खुद को कथित तौर पर आग लगा ली। एक अधिकारी ने बताया कि उसने चरित्र सत्यापन दस्तावेज के मुद्दे पर आग लगाई। बुंदगार्डन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक यशवंत गावरी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, व्यक्ति की पुणे के खडकी थाने में चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया लंबित थी और इसके लिए उसे प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा था, क्योंकि उसके खिलाफ कुछ मामले थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय के नजदीक पहुंचा, खुद को आग लगा ली और अंदर आने का प्रयास किया।’’ अधिकारी ने बताया कि द्वार पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और अस्पताल ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह