लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार निजी अस्पतालों से वापस लेगी कोविड-19 रोधी टीके

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह निजी अस्पतालों से कोविड-19 रोधी टीके वापस लेगी और लोगों को ये टीके सरकार संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगाए जाएंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र के आदेशों के अनुरूप यह निर्णय किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों को दिए गए टीकों को केंद्र के आदेशों के अनुरूप वापस लेने जा रही है। इसके बाद ये टीके लाभार्थियों को राज्य संचालित अस्पतालों और केंद्रों के माध्यम से ही लगाए जाएंगे।’’

टोपे ने एक मई से 18-44 आयु समूह के लोगों के टीकाकरण के बारे में कहा, ‘‘हमें टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम करने की आवश्यकता है जिससे कि लोगों को रोजना सुगमता से टीके लगाए जा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीका विनिर्माताओं ने हमें बताया है कि मई के महीने में महाराष्ट्र को टीकों की 18 लाख शीशियां मिल सकती हैं। इस तरह की स्थिति में, राज्य लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए प्रत्येक जिले में एक केंद्र बनाने की योजना तैयार कर रहा है।’’

टोपे ने कहा कि लोगों को पूर्व अनुमति के बाद ही टीकाकरण केंद्र पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हमें टीकों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलती तब तक हम अधिक आबादी को टीके नहीं लगा सकते। मुख्यमंत्री इस बारे में विस्तृत बयान जारी करेंगे।’’

टीका खरीद नीति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘विनिर्माताओं से केंद्र कुल शीशियों में से 50 प्रतिशत खरीदने जा रहा है। अब, महत्वपूर्ण सवाल यह है कि शेष 50 प्रतिशत कोटे से टीके किसे प्राप्त करने चाहिए, जिसकी बिक्री सीधे राज्य सरकारों और अस्पतालों को किए जाने की केंद्र ने अनुमति दी है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को यहां भी हस्तक्षेप करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य महामारी के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहा है, इसलिए केंद्र को कोई ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे हर राज्य को बराबर मात्रा में टीके मिल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर