लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों के लिए 150 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, शिवसेना ने साधा निशाना

By विकास कुमार | Updated: December 21, 2018 20:44 IST

शिवसेना ने आरोप लगाया कि प्याज किसानों के लिए सरकार ने वर्ष 2016 में इसी तरह की जिस योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का वादा किया था वह उन्हें अभी तक नहीं मिली है। राज्य मंत्रिमंडल का यह फैसला उन खबरों के बीच आया है जिनके मुताबिक महाराष्ट्र के किसान ताजे प्याज को डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की बेहद कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।

Open in App

महाराष्ट्र सरकार के प्याज उत्पादक किसानों को 150 करोड़ रुपये की राहत देने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को देवेंद्र फड़णवीस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसकी नींद बहुत देर से टूटी है।

पार्टी ने कहा कि प्याज किसानों को राहत देने का फैसला अच्छा है लेकिन सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इसे तेजी से लागू भी किया जाए।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि प्याज किसानों के लिए सरकार ने वर्ष 2016 में इसी तरह की जिस योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का वादा किया था वह उन्हें अभी तक नहीं मिली है।

राज्य मंत्रिमंडल का यह फैसला उन खबरों के बीच आया है जिनके मुताबिक महाराष्ट्र के किसान ताजे प्याज को डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की बेहद कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और भाजपा में किसानों की हितैषी दिखने का प्रतियोगिता शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारों ने सत्ता में आते ही किसानों का लोन माफ कर दिया है, जिसके जवाब में गुजरात सरकार ने किसानों का 650 करोड़ का बिजली बिल माफ कर दिया है। असम की भाजपा सरकार ने भी हाल ही में किसानों का 600 करोड़ का कृषि लोन माफ किया है। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पूरे देश के किसानों का ऋण माफ करने के लिए ललकारा है। उन्होंने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी किसानों का लोन माफ नहीं कर देते, हम उन्हें चैन से नहीं सोने देंगे। 

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कृषि लोन माफी को छलावा बताया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस के वादों और दावों में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने साथ ही कहा कि हम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा माफ किए कृषि लोन के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। 

महाराष्ट्रा में प्याज उत्पादक किसानों को मिली राहत पर भाजपा और शिवसेना के बीच क्रेडिट लेने कि होड़ शुरू हो गई है। शिवसेना ये जताने की कोशिश कर रही है कि सरकार ने उसके दबाव में आकर किसानों को राहत देने का एलान किया है।  

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाकिसान आंदोलनअमित शाहकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो