लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मामला आर्थिक अपराध शाखा को भेजा जाएगा

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 10:16 IST

हाराष्ट्र के नासिक के गंगापुर थाने में वलेरा और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे33 वर्षीय व्यवसायी के साथ कथित रूप से 6.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप।गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।2 करोड़ रुपये से अधिक के मामले आमतौर पर ईओडब्ल्यू में स्थानांतरित हो जाते हैं।

मुंबई: नासिक में गंगापुर पुलिस ने एक 33 वर्षीय व्यवसायी के साथ कथित रूप से 6.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज करने के चार दिन बाद नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय सोमवार को उन्होंने कहा कि वह अपने अधीनस्थों को मामले को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को स्थानांतरित करने का निर्देश देंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पांडे ने कहा कि हमें सोमवार को मामले को स्थानांतरित करना था, लेकिन कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण, हम आदेश जारी नहीं कर सके। अब मंगलवार को आदेश जारी किया जाएगा।

विभाग के सूत्रों ने कहा कि जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी जाएगी, क्योंकि इसमें कई राज्य शामिल हैं और ईओडब्ल्यू धोखाधड़ी के मामलों की जांच में विशेषज्ञता रखती है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नासिक पुलिस आयुक्तालय के मानदंडों के अनुसार, 2 करोड़ रुपये से अधिक के मामले आमतौर पर ईओडब्ल्यू में स्थानांतरित हो जाते हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र के नासिक के गंगापुर थाने में वलेरा और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता सुशील भालचंद्र पाटिल ने अदालत के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वलेरा ने खुद को गहलोत का करीबी बताते हुए राजस्थान में काम दिलवाकर मुनाफा करवाने के नाम पर उससे 6.80 करोड़ रुपये लिए और उसके साथ धोखाधड़ी की। वैभव गहलोत ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह की और बातें उठेंगी।

 

 

टॅग्स :अशोक गहलोतमहाराष्ट्रNashik Policeराजस्थानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार