लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भारी बारिश; बाढ़, बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 1,601 मकान क्षतिग्रस्त, 39 पशुओं की भी मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2023 15:13 IST

नागपुर मंडल में 13 जुलाई से अब तक बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गई। गढ़चिरौली और भंडारा में तीन-तीन, वर्धा और गोंदिया में दो-दो तथा चंद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश से नागपुर मंडल के कई हिस्सों में 875.84 हेक्टेयर कृषि भूमि पर असर पड़ा है।नागपुर मंडल में 13 जुलाई से अब तक बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है।बारिश के बाद 9 पशुओं की भी मौत हो गई है।

नागपुरःमहाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इससे वहां के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। विदर्भ क्षेत्र के नागपुर मंडल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और बिजली गिरने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 1,600 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बारिश से नागपुर मंडल के कई हिस्सों में 875.84 हेक्टेयर कृषि भूमि पर असर पड़ा है। नागपुर मंडल में नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिले आते हैं। अमरावती, अकोला, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल वाले विदर्भ क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है।

नागपुर मंडल के 6 जिलों में 1,601 मकान और झोंपड़ियां क्षतिग्रस्त, 39 पशुओं की भी मौत

बता दें कि नागपुर मंडल में 13 जुलाई से अब तक बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गई। गढ़चिरौली और भंडारा में तीन-तीन, वर्धा और गोंदिया में दो-दो तथा चंद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। नागपुर मंडल के छह जिलों में 1,601 मकान और झोंपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं जबकि 39 पशुओं की भी मौत हो गयी। बारिश और बाढ़ से नागपुर मंडल में 875.84 हेक्टेयर कृषि भूमि पर भी असर पड़ा है।

रविवार नागपुर के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में अकोला में 107.9 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, यवतमाल में इस अवधि में 24 मिलीमीटर, वर्धा में 23.4 मिलीमीटर, अमरावती में 15.6 मिलीमीटर, नागपुर में 6.7 मिलीमीटर, गढ़चिरौली में 3.0 मिलीमीटर, गोंदिया में 2.2 मिलीमीटर, ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर) में 2.4 मिलीमीटर और बुलढाणा में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

यवतमाल जिले के आनंदनगर टांडा गांव में बाढ़ में 110 लोग फंसे थे जिनको शनिवार को बताया गया। यवतमाल के कई इलाकों में रविवार को बाढ़ के पानी में कमी आई और बारिश की तीव्रता भी घटी। उधर, विदर्भ के बुलढाणा जिले में करीब 100 लोग शनिवार को संग्रामपुर तहसील के कतारगांव में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हुए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिले में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति नहीं देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अमरावती जिले में भारी बारिश की संभावना है, जबकि विदर्भ के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल