लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जीका का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र ने भेजी उच्चस्तरीय टीम, वायरस की स्थिति पर रखेगी नजर

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 18:24 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को भेजा है। यह टीम जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखेगी। यह निर्णय महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को भेजा है। यह निर्णय पुणे जिले में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद लिया है। केंद्र सरकार की यह टीम वायरस के प्रसार को जांचने में राज्य सरकार की मदद करेगी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को भेजा है। यह टीम जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखेगी। यह निर्णय महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद लिया गया है। यह टीम वायरस के प्रसार को जांचने में राज्य सरकार की मदद करेगी। 

तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक पुणे के कार्यालय से एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। साथ ही दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च नई दिल्ली के एक कीट विज्ञानी शामिल हैं। 

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी और जमीनी हालात का जायजा लेगी। साथ ही आकलन करेगी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जीका प्रबंधन के लिए जारी कार्य योजना को लागू किया जा रहा है या नहीं। 

पुणे की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की 50 वर्षीय महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज में हल्का संक्रमण है और परिवार के किसी अन्य सदस्य में वायरस के लक्षण विकसित नहीं हुए हैं। 

महाराष्ट्र के एक अधिकारी प्रदीप आवटे के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह से ही बेलसर गांव में बुखार के कई मामले सामने आ रहे थे। हमने परीक्षण के लिए सैंपल भेजे थे, उनमें से 21 लोगों को चिकनगुनिया और तीन को डेंगु था। वहीं एक को जीका और चिकनगुनिया दोनों के लिए पॉजिटिव बताया गया था। 

टॅग्स :जीका वायरसभारतमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे