लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ‘देखो और इंतजार करो’ की रणनीति के मूड में सोनिया गांधी, सरकार गठन को लेकर गतिरोध बरकरार

By भाषा | Updated: November 1, 2019 20:55 IST

महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण, अशोक चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और वरिष्ठ नेता माणिक राव ठाकरे एवं विजय वडतीवार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेता सोनिया गांधी के साथ भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध की पृष्ठभूमि में कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान फिलहाल ‘‘देखो और इंतजार करो’’ की रणनीति पर अमल करने के मूड में हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के आठ दिनों बाद भी सरकार गठन को लेकर चल रहा गतिरोध बरकरार है और इस बीच कांग्रेस के राज्य के वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में मंथन कर रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर शिवसेना को धोखा देने का आरोप भी लगाया है तो वहीं भाजपा नेता सुधीर मुनगंतीवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर राज्य में सात नवंबर तक नयी सरकार नहीं बनती है तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।

महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण, अशोक चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और वरिष्ठ नेता माणिक राव ठाकरे एवं विजय वडतीवार शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि ये नेता सोनिया गांधी के साथ भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध की पृष्ठभूमि में कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान फिलहाल ‘‘देखो और इंतजार करो’’ की रणनीति पर अमल करने के मूड में हैं।

महाराष्ट्र में चल रही सियासी सरगर्मी का पारा उस वक्त और बढ़ गया जब महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और भाजपा नेता मुनगंतीवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर राज्य में सात नवंबर तक नयी सरकार नहीं बनती है तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गठन में मुख्य बाधा शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग है। उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के आठ दिन बाद भी राज्य में सरकार गठन को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है।

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को समाप्त होगा। सहयोगी भाजपा के साथ सत्ता की साझेदारी को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पार्टी के रुख में किसी तरह की नरमी नहीं आने का संकेत देते हुए दो टूक कहा कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

भाजपा और शिवसेना में जारी सियासी रस्साकशी के बीच राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि यदि भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने में विफल रहती हैं तो उनकी पार्टी विकल्प देने का प्रयास करेगी। इससे पहले राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार कह चुके हैं कि पार्टी कांग्रेस के साथ विपक्ष में बैठेगी कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं की आलोचना की जो महाराष्ट्र में अगली सरकार गठन के लिये शिवसेना को समर्थन पर विचार कर रहे हैं।

यहां सत्ताधारी गठबंधन सत्ता में साझेदारी को लेकर उलझा हुआ है। निरुपम ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच चल रही जुबानी जंग कुछ और नहीं बल्कि “नाटक” है और कांग्रेस को इससे दूर रहना चाहिए। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 105 सीटें मिलीं जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में ढाई साल के लिये मुख्यमंत्री पद और 50:50 के अनुपात में मंत्रालयों का बंटवारा चाहती है। भाजपा ने ये दोनों ही मांगें खारिज कर दी हैं और उसका कहना है कि देवेंद्र फड़णवीस फिर से अगले पांच सालों तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेससोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन