लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र दिवस: संजय राउत बोले- दिल्ली में कोई ऐसी ताकत है जो मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 16:54 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 63वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ अभियान के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे भी हुतात्मा चौक पहुंचे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्दे 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता हैसंजय राउत सहित तमाम नेताओं ने दी बधाईसंजय राउत बोले- दिल्ली में कोई ऐसी ताकत बैठी है जो एक बार फिर महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है

मुंबई: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। 1 मई 1960 को तब की भारत सरकार ने बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात की स्थापना की। महाराष्ट्र की स्थापना और निर्माण के आंदोलन भी हुए जिसमें कई लोगों ने कुर्बानी दी। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने  राज्य की जनता को बधाई दी।

महाराष्ट्र दिवस की बधाई देते हुए संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। महाराष्ट्र में एक राष्ट्र भी है। मुंबई जैसा शहर में एक पूरे राष्ट्र की शान है। महाराष्ट्र की स्थापना और निर्माण के लिए 105 लोगों ने बलिदान दिया है।"

संजय राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कोई ऐसी ताकत बैठी है जो एक बार फिर महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है और मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है। राउत ने कहा कि जब तक हमारी सांस है तब तक मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता। 

बता दें कि जब महाराष्ट्र और गुजरात की स्थापना हुई तब मराठियों का कहना था कि मुंबई (तब बॉम्बे) उन्हें मिलना चाहिए क्योंकि वहां पर ज्यादातर लोग मराठी बोलते हैं जबकि गुजरातियों का मानना था कि बॉम्बे उनकी बदौलत था। आखिरकार बॉम्बे (अब मुंबई) को महाराष्ट्र की राजधानी बनाया गया।

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त क्रांति मैदान से दादर के शिवाजी पार्क तक एक बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार भी बंद रहा।  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 मई को कारोबार नहीं हुआ।  छुट्टी की वजह से ना तो इक्विटी में कोई ट्रेडिंग हुई, ना ही इक्विटी डेरिवेटिव में और ना ही एसएलबी में ट्रेडिंग हुई। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव्स में भी कोई कारोबार नहीं हुआ।

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 63वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ अभियान के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे भी हुतात्मा चौक पहुंचे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य की स्थापना के लिए संयुक्त महाराष्ट्र अभियान लभगभ पांच वर्ष चला था। दक्षिण मुंबई में यह स्मारक 106 शहीदों की याद में बनवाया गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनाएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार