लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : घर में घुसकर दंपति पर हमला, महिला के पूर्व प्रेमी की भूमिका की जांच

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:29 IST

Open in App

पालघर, 19 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर में एक नवविवाहित युगल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में कथित तौर पर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि घटना नालासोपारा इलाके में शनिवार तड़के करीब दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर में थी और उसी दौरान आरोपी ने दंपति के घर में घुसकर चाकू से कथित तौर पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि शोरशराबा होने के बाद कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और दंपति को अस्पताल ले गए जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का पूर्व प्रेमी उससे बदला लेने के लिए उत्तर प्रदेश से नालासोपारा आया था।

पुलिस को महिला के व्हाट्सऐप अकाउंट पर कुछ धमकी भरे संदेश भी मिले। अधिकारी ने कहा कि तुलिंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह