लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की सहकारी चीनी मिलों को ‘औने पौने दाम’ में बेचकर 25000 करोड़ का ‘घोटाला’, अन्ना हजारे ने अमित शाह को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: January 24, 2022 21:42 IST

वर्ष 2017 में हमने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई और एक डीआईजी स्तर के अधिकारी को शिकायत की जांच के लिए नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे दो साल बाद मामले को बंद करने की रिपोर्ट लगाई गई।अगर महाराष्ट्र सरकार 25 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो कौन कदम उठाएगा?केंद्र ने किसानों के कल्याण और सहकारी क्षेत्र की बेहतरी के लिए सहकारिता मंत्रालय बनाया है।

पुणेः सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में महाराष्ट्र की सहकारी चीनी मिलों को ‘‘औने पौने दाम’’ में बेचकर कथित 25 हजार करोड़ का ‘घोटाला’ करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से कराने की मांग की है।

शाह को लिखे पत्र में हजारे ने अनुरोध किया कि कथित घोटाले की जांच कराने के लिए उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाए। हजारे ने लिखा, ‘‘हम नेताओं के साथ साठगांठ कर वर्ष 2009 से चीनी मिलों को औने पौने दाम पर बेचने और सहकारी वित्तीय संस्थानों में अनियमितता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वर्ष 2017 में हमने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई और एक डीआईजी स्तर के अधिकारी को शिकायत की जांच के लिए नियुक्त किया गया।’’ उन्होंने बताया कि दो साल बाद मामले को बंद करने की रिपोर्ट लगाई गई जिसमें कहा गया कि कोई अनियमितता नहीं मिली है।

वयोवृद्ध भष्ट्राचार रोधी कार्यकर्ता ने सवाल किया, ‘‘ अगर महाराष्ट्र सरकार 25 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो कौन कदम उठाएगा?’’ उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों के कल्याण और सहकारी क्षेत्र की बेहतरी के लिए सहकारिता मंत्रालय बनाया है।

हजारे ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि यह अच्छा उदाहरण होगा, अगर केंद्र, महाराष्ट्र की चीनी मिलों को बेचने की जांच उच्च स्तरीय समिति गठित कर कराती है।’’ हजारे ने हालांकि, अपने पत्र में किसी सहकारी चीन मिल के नाम का उल्लेख नहीं किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रअन्ना हजारेअमित शाहमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो