लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का निधन

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:40 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का बृहस्पतिवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि जाधव (59) कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। बयान में बताया गया कि जाधव पूर्व में दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए और इसके बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया।

पार्टी ने जाधव को सफल उद्योगपति और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल दी।

महाराष्ट्र में 288 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक हैं। पिछले साल नांदेड़ जिले के देगलुर क्षेत्र से विधायक रावसाहेब अंतापुरकर का भी कोविड-19 से निधन हो गया था, जिसके बाद हाल के उपचुनाव में उनके बेटे जितेश निर्वाचित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल