लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, नागपुर में अब हुआ है केस दर्ज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 16, 2022 07:55 IST

आपको बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता ने अपमानजनक टिप्पणी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता द्व्रारा कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस पर भाजपा की नागपुर इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले में नेता के खिलाफ केस दर्ज भी हुआ है।

मुंबई:महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने सोमवार को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर नागपुर में पार्टी एक विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया था। इस दौरान कांग्रेस की नागपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। 

इस बयान को लेकर भाजपा की नागपुर इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई थी और मामले में केस दर्ज करने की बात कही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शेख हुसैन पर केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नागपुर में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। 

शेख हुसैन ने क्या कहा था और क्या कार्रवाई हुई 

आपको बता दें कि शेख हुसैन ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी दी थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब हुसैन ने यह बयान दिया था उस समय वहां कई और नेता भी मौजूद थे। इस बयान के सामने आने के बाद पीएम मोदी के खिलाफ हुसैन की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा की नागपुर इकाई ने कहा कि वह मंगलवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। 

भाजपा प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने आरोप लगाया कि हुसैन ने विरोध स्थल पर अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिसके खिलाफ वे केस करेंगे। वहीं इस मामले में मंगलवार को नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राकांपा ने लगाया भाजपा पर भगवान विट्ठल को अपमान करने का आरोप

गौरतलब है कि पीएम मोदी की पुणे यात्रा को देखते हुए महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आंदोलन करने की धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया था। राकांपा का कहना है कि भाजपा ने पीएम मोदी की तस्वीर भगवान विट्ठल की फोटो बड़ी की है जिसे वो भगवान विट्ठल का अपमान बता रहे है। इसके खिलाफ वे आंदोलन करने की बात कही थी। लेकिन इससे पहले पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी कर दिया है।

भाषा इन्पुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रनागपुरBJPकांग्रेसराहुल गांधीPune
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार