लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर हमलावर हुए नाना पटोले, कहा- कांग्रेस में है लोकतंत्र, हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में है एक परिवार

By मनाली रस्तोगी | Published: August 25, 2022 11:15 AM

कांग्रेस को अगले महीने नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। कांग्रेस सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते, यह बात मीडिया के जरिए सामने आ रही है।उन्होंने कहा कि अगर अशोक गहलोत (पार्टी प्रमुख) बनते हैं, तो कोई समस्या नहीं है।पटोले ने कहा कि भाई-भतीजावाद के नाम पर हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में एक परिवार है।

मुंबई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 21 सितंबर तक पार्टी के नए अध्यक्ष चुनने की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच जहां एक ओर पार्टी कार्यकर्ता व अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के पक्ष में हैं तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अगले अध्यक्ष बनने की अटकलें भी तेज हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए नाना पटोले ने कहा, "यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते, यह बात मीडिया के जरिए सामने आ रही है। अगर अशोक गहलोत (पार्टी प्रमुख) बनते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस में लोकतंत्र है।" इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "भाई-भतीजावाद के नाम पर हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में एक परिवार है। पूरे देश में बीजेपी की राजनीति उसी परिवार के आधार पर चलती है। कांग्रेस सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ी होगी।"

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। तब से अब तक पार्टी को कोई अध्यक्ष नहीं मिला है। वहीं, हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी सैलजा जैसे कुछ नाम हैं, जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। 

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPराहुल गांधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTelangana Legislative Council by-election: 109 वोट से जीत, बीआरएस उम्मीदवार रेड्डी को 762 और कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी को 653 वोट, गृह जिला महबूबनगर में हारे मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी

भारतKarnataka Legislative Council Elections: 13 जून को चुनाव, भाजपा ने सीटी रवि, रविकुमार और एमजी मुले को दिया टिकट, जानें किसके पास कितने विधायक

भारतOdisha Assembly Election: एग्जिट पोल में बीजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान

भारतकांग्रेस को कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जीत की उम्मीद, एग्जिट पोल को फर्जी बताया

भारतबिहार: भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हुए हमले को लेकर भड़की भाजपा, कहा-इस मामले में जो भी लिप्त हैं वो नप जाएंगे

भारत अधिक खबरें

भारतExit polls 2024: ममता बनर्जी का दावा, एग्जिट पोल दो महीने पहले ही तैयार कर लिए गए थे

भारतArvind Kejriwal Surrenders: तिहाड़ में आत्मसमर्पण के बाद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: मतदान करने में सहारनपुर अव्वल और मथुरा रहा फिसड्डी, हेमा मालिनी भी मथुरा में मतदान प्रतिशत को बढ़ा पाने में रही असफल

भारतबिहार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गए लंबी छुट्टी पर

भारतArvind Kejriwal On EVM: ईवीएम में हेराफेरी, जेल जाने से पहले केजरीवाल ने जताई चिंता