लाइव न्यूज़ :

यदि मैंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा, सीएम शिंदे ने शिवसेना प्रमुख ठाकरे पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 20:31 IST

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट अगले विधानसभा चुनाव में 288 सीट में 200 पर जीत दर्ज करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमैं इस बात का गवाह हूं कि ‘धर्मवीर’ के साथ क्या हुआ था।सीएम एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु दिघे की 2002 में एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई थी।शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के बगावत करने के बाद जून में ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए शनिवार को कहा कि यदि उन्होंने (शिंदे ने) बोला तो ‘भूकंप’ आ जाएगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था। उन्होंने दिघे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं इस बात का गवाह हूं कि ‘धर्मवीर’ के साथ क्या हुआ था।’’

उल्लेखनीय है कि शिंदे के राजनीतिक गुरु दिघे की 2002 में एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई थी। शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के बगावत करने के बाद जून में ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने मालेगांव में एक रैली में कहा, ‘उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विरासत बचाने के लिए बगावत की। यदि मैंने साक्षात्कार देना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा...कुछ लोगों के विपरित मैंने छुट्टियां मनाने के लिए हर साल विदेश यात्रा नहीं की।’

शिंदे ने उल्लेख किया कि शिवसेना के संस्थापक की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और उनके (बालासाहेब के) बड़े पोते निहार ठाकरे ने उनका (शिंदे का) समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को गद्दार कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप उन्हें क्या कहेंगे जिन्होंने महज मुख्यमंत्री बनने के लिए बालासाहेब की विचारधारा से समझौता कर लिया।’’

शिंदे ने कहा,‘‘आप भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ें और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। क्या यह विश्वासघात नहीं है?’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट अगले विधानसभा चुनाव में 288 सीट में 200 पर जीत दर्ज करेगा। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं